नई दिल्ली [ NI 24 ] एमडीएलआर कंपनी की पूर्व एयर होस्टेस गीतिका शर्मा की आत्महत्या के मामले में एमडीएलआर की मैनेजर अरूणा चड्ढा के दावे ने नया मोड़ ला दिया है जीहाँ अरुणा का दावा है कि गीतिका प्रेगनेंट थी। और वे गीतिका को अबोर्शन के लिए लाजपत नगर स्थित एक निजी क्लिनिक में ले गई थी। पूछताछ के दौरान अरूणा ने यह दावा किया था। बच्चा किससे था अभी यह पता नहीं चल पाया है। वहीँ पुलिस सूत्रों के अनुसार गीतिका के सुसाइड नोट में इस बात का जिक्र नहीं था। पुलिस अरूणा के दावे की जांच कर रही है। पुलिस गीतिका के परिजनों से भी इस संबंध में पूछताछ करेगी।
उधर गीतिका के परिवार ने अरूणा के दावे को चरित्र हनन की कोशिश करार दिया है। गीतिका के भाई अंकित ने कहा कि कांडा एण्ड कंपनी गीतिका का चरित्र हनन कर रही है। अगर गीतिका प्रेगनेंट होती तो उन्हें पता होता। गीतिका की मां अनुराधा का भी कहना है कि उनकी बेटी के प्रेगनेंट होने की बात सौ फीसदी झूठी है।
इस मामले में हरियाणा के पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा अभी भी फरार है। कांडा सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर सकता है। पुलिस ने कांडा की एक रिश्तेदार को हिरासत में लिया है। यह कांडा की कंपनी में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करती थी। वह कांडा के फॉर्महाउस की केयरटेकर भी है। रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पुलिस कांडा पर दबाव बना रही है।

