रामलीला में “महाक्रांति” का होगा आगाज

नई दिल्ली [ NI 24 ] रामलीला मैदान में बाबा रामदेव के आंदोलन के तीन दिन पूरे हो गए और इसी के साथ उनके आंदोलन का पहला चरण भी पूरा हो गया। आज बाबा अपने आंदोलन के दूसरे चरण का ऐलान करेंगे। ऐसी उम्मीद है कि बाबा कोई बड़ी घोषणा करेंगे। आज पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी. के. सिंह भी उनके समर्थन के लिए रामलीला मैदान पहुंचेंगे। पिछले महीने जंतर मंतर पर सिंह के हाथों से नारियल पानी पीकर ही अन्ना हजारे और उनकी भंग हो चुकी टीम के सदस्यों ने अपना अनशन छोड़ा था।

पहले कहा गया था कि बाबा शनिवार की शाम को ही अपनी अगली रणनीति का ऐलान कर देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शाम को बाबा ने कहा कि आज शाम (शनिवार शाम) तक और इंतजार कर लो। रविवार से ये रामलीला मैदान एक महाक्रांति का साक्षी बनेगा और देश के लोगों को सामाजिक व आर्थिक न्याय दिलाने के लिए एक बेहद अहम फैसला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह रविवार की सुबह आंदोलन के अगले चरण के बारे में बताएंगे और रविवार शाम तक रामलीला मैदान में ही नहीं, पूरे देश में बहुत कुछ होगा। उन्होंने देशभर में घूम घूम कर जिन 11 करोड़ से ज्यादा लोगों को उनके घर-घर जाकर जगाया है, वे अब मिलकर हुंकार भरेंगे और यह आंदोलन एक निर्णायक दिशा में आगे बढ़ेगा।

बाबा ने अपने समर्थकों से कहा कि आपमें से जो लोग इससे भी ज्यादा तप करना चाहते हैं और जो रात को भी यहां रह सकते हैं, उनका स्वागत है। बाबा की इस बात से संकेत मिलता है कि अगले चरण में वह अपने अनशन को कोई नया मोड़ दे सकते हैं, क्योंकि अभी वह अनशन भले ही कर रहे हों, लेकिन पानी खूब पी रहे हैं। पूर्वी आर्मी चीफ जनरल वी. के. सिंह के रविवार को यहां पहुंचने से भी बाबा खासे उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि सिंह की इस आंदोलन में गहरी आस्था है और उनके आने की सूचना से हम सब बहुत खुश हैं। असम में हुई हिंसा को लेकर शनिवार को मुंबई में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान मीडिया से हुई बदसलूकी की निंदा करते हुए बाबा ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की।

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट