शिवपुरी (विनय धौलपुरिया) सडक दुर्घटना में घसाराई पुल के पास मुढते समय मोटरसाइकिल फिसल जाने के कारण दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि अंकित पुत्र सतीश गुप्ता उम्र 17 वर्ष निवासी सिद्धेश्वर कालोनी और मनीष पुत्र बीएस लोधी उम्र 17 वर्ष निवासी सिद्धेश्वर कालोनी अपनी मोटरसाइकिल से बांकड़े हनुमान मंदिर पर दर्शन करने के लिए गए हुए थे। लौटते समय घसाराई के पुल पर मुड़ते समय उनकी बाईक फिसल गई जिससे मोटरसार्इकिल पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर युवकों को कराहते देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

