रबी फसल उर्पाजन हेतु 57 केन्द्र निर्धारित

शिवपुरी (विनय धौलपुरिया) रबी फसल के उर्पाजन के पंजीयन हेतु 57 केन्द्र बनाए गए है। कृषक 31 जनवरी 2013 तक पंजीयन करा सकते है। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री कुशवाह से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में रबी उपार्जन वर्ष 2013-14 मे गेहूं उपार्जन हेतु पंजीयन क कार्य 1 जनवरी 2013 से प्रारंभ हो चुका है यह 31 जनवरी 2013 तक जारी रहेगा। जिले में किसानों के पंजीयन हेतु 57 केन्द्र बनाये गये हैं तथा उन केन्द्रों के अंतर्गत आने वाले सर्विस एरिया का निर्धारण भी किया जा चुका है।

सभी किसान अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले केन्द्र पर सर्विस एरिया की सूची देख कर अपने केन्द्र पर पंजीयन करा सकते है। किसानों के पंजीयन खरीदी केन्द्र स्तर पर किया जाना है। यह अनिवार्य है कि किसान की भूमि जिस सर्विस एरिया में स्थित है, पंजीयन उसी खरीदी केन्द्र में किया जाऐ।

उन्होंने कहा कि यदि कोई किसान अपने खरीदी केन्द्र में परिवर्तन करना चाहता है तो वह दिनांक 15 से 25 फरवरी 2013 के बीच समिति के स्तर पर खरीदी केंन्द्र में परिवर्तन करवा सकता है। परिवर्तन एक ही बार किया जा सकता है। पंजीयन करने के बाद संबंधित किसान की ऋण पुस्तिका में पंजीयन के बारे में इन्द्राज किया जाए। जिससे एक किसान का एक बार एवं एक ही खरीदी केनद्र पर पंजीयन होना सुनिश्चित हो सकेगा। पूर्व में किए किसान पंजीयन का उपयोग न करते हुए, नये सिरे से किसान पंजीयन किए जाऐ। किसानों के लिए प्रदेश स्तर पर खरीफ में कार्यरत हेल्प लाइन सेंटर रबी उपार्जन केलिए भी कार्यरत रहेगा।

  • Related Posts

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) जिला पंचायत शिवपुरी के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जैन ने कहा कि आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही मुख्यमंत्री आवास मिशन का अंतिम लक्ष्य…

    दो समूह संचालकों पर दर्ज होगी एफआईआर

    शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) मध्यान्ह भोजन योजना में गड़बड़झाले की शिकायत पर जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू जब शिवपुरी विकासखण्ड की शालाओं का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो स्कूलों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट