खंडवा [ TNN ] बच्चा चौरी करने के आरोप में स्थानीय लोगो ने एक संदिध महिला को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया यहाँ महिला कल्लन गंज एरिये से दो बच्चो को अगवा कर ले जाने की तय्यारी में थी पुलिस के अनुसार बच्चे अपनी नानी के यहाँ ईद मानाने महारास्ट्र से आये थे फिलहाल पुलिस यहाँ जानने का प्रयास कर रही की इस महिला के तार कही किसी गिरोह से तो नहीं जुड़े है |
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बच्चे ईद मनाने अपनी नानी के यहाँ आये थे नानी के घर की गलियों से अनजान ये बच्चे चौराहे पर आ गए उन्हें क्या मालुम था की कोई संदिध नानी भी उनका इन्तेजार कर रही है …लेकिन रमजान के महीने में खुदा ने इन मासूमो की हिफाजत के लिए दो फ़रिश्ते विशाल और मनीष को इंसानों की शक्ल में भेज दिए .. शक होने पर इन यूवको ने महिला से पूछताछ की तो वह ठीक से जबाब नहीं दे पा रही थी साथ ही महारास्ट्र की बोली होने से इन यूवको का शक और गंभीर हो गया उन्होंने तुरंत पुरे मामले की जानकारी पुलिस को दी और महिला को पकड़ कर थाने ले गए | नगर पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य ने ” तेज़ न्यूज़ ” को बताया की चार साल का फैजान और तीन साल कि इकरा महारास्ट्र के अकोला से अपनी नानी के यह ईद मनाने आये थे ..खेलते खेलते ये बच्चे घर से दूर हो गए और इस महिला के हाँथ लगा गए पुलिस ने इस महिला को गिरफ्तार कर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है और अब यह जाने की कोशिश कर रही है की कही इस महिला के तार किसी बच्चा चौर गिरोह से तो नहीं जुड़े है |
पुलिस की गिरफ्त में आई महिला का कहना है की बच्चे सड़क पर थे और वह बच्चो को सड़क पार करा रही थी …महिला महारास्ट्र के भुसावल की रहने वाली है वह अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बता रही है | पुलिस की गिरफ्त में आई महिला उर्मिला अग्रवाल का कहना है की बच्चे सड़क पर थे और वह बच्चो को सड़क पार करा रही थी …महिला महारास्ट्र के भुसावल की रहने वाली है वह अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बता रही है | बच्चे चौरी की घटना लगातार बड़ रही है अब देखना होगा की इस महिला की गिरफ़्तारी के बाद पुलिस हे हाँथ कुछ लग पाता है या नहीं !

