शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) किसान भाईयों वर्तमान समय में तापमान में अत्यधिक गिरावट आ जाने के कारण मौसम भी बहुत अधिक ठण्डा हो गया है, मौसम विभाग द्वारा अवगत कराया गया है, कि आगामी 48 घण्टे में ग्वालियर संभाग के जिलों में तापमान 4 डिग्री से कम होने की संभावना है। ऐसी स्थिति में किसान भाईयों जिले में पाला पड़ने की संभावना पड़ सकती है क्योंकि जब तापमान 4 डिग्री से नीचे आ जाये तथा मौसम साफ रहें एवं हवाओं का वहाव कम हो जावे तो पाला पड़ने की संभावना अधिक होती है।
जैसा कि आप सब जानते है कि पाले से हमारी अरहर, मसूर, चना, सरसो आदि दलहनी/तिलहनी फसले फूल वाली अवस्था पर होने से उनमें पाले के प्रकोप से क्षति होने की संभावना अधिक होती है, पाले से फसलों को बचाने के लिए किसान भाई इन फसलों में सायं के समय हल्की सिचांई करें, या खेत की मेंड पर हवा के बहाव की ओर रात 11 बजे के बाद आग जलाकर धुआ करें, या फिर खड़ी फसल पर 0.1 प्रतिशत घुनलशील गंधक को पानी में घोलकर छिड़काव करने पर पाले से फसल की सुरक्षा की जा सकती है।
किसान भाई मौसम को देखते हुए इस समय सरसो में माहू का प्रकोप बढ़ सकता है। माहू का आक्रमण होने पर किसान भाई मेटा सिस्टाक्स 25 ई.सी. दवा की 2 एम.एल. मात्रा प्रति लीटर पानी में या डाय मिथियेट 30 ई.सी. की 1.50 एम.एल. दवा प्रति लीटर पानी में 650 से 850 लीटर पानी प्रति हैक्टेयर की दर से छिड़काव करें तथा चने की फसल में इल्ली का प्रभाव दिखने पर सर्वप्रथम चने के खेत में प्रति बीघा 10 से 15 टी आकार की फसल से 1 से 1.50 फिट ऊची खूटिया गाड़े तथा इल्ली का प्रकोप अधिक होने पर पेराथियाॅन डस्ट 2 प्रतिशत 25 कि.ग्रा. प्रति हैक्टेयर की दर सेम या इन्डाॅक्साकार्व 14.5 एस.सी. 500 एम.एल.दवा 700 लीटर पानी में घोलकर प्रति हैक्टेयर छिड़काव करें।

