दामिनी को इन्साफ दो, इन्साफ दो

सिवनी [ इंटरनेट डेस्क  ] दिल्ली गेंग रेप की घटना के विरोध में गुस्से का इजहार करते हुए अब महिलाएं मध्य प्रदेश की सड़कों पर उतर आई हैं तथा अपना तीखा विरोध जताते हुए बलात्कारियों को फांसी और पीड़ित दामिनी को न्याय देने की मांग पर अटल दिखाई दे रहीं हैं । देश का सम्पूर्ण जनमानस इस घटना को लेकर उद्देलित है ।

24/12 को सिवनी में भारी संख्या में महिलाओं ने विशाल मौन जुलुस निकाला तथा सरकार से न्याय दिलाने की मांग की ।ये रैली जुलुस किसी राजनैतिक दल की सरपरस्ती में नहीं अपितु जनभावनाओं के अनुरूप विशुद्ध रूप से नागरिको द्वारा निकाला गया जिसमें स्कूली छात्र छात्राओं संभ्रांत महिलाओं तथा वरिष्ठ नागरिकों एवं गणमान्य नागरिकों ने रैली में शामिल होकर मौन रूप से घटना के खिलाफ अपनी अभिव्यक्ति दी ।

इस अवसर पर जारी पर्चे के माध्यम से अनेकों सवाल भी पूछे गए हैं जैसे – बलात्कार और छेड़खानी किस् से —? नारी से या संस्कारों से ।क्या आज समाज अपनी ही बहन बेटियों की रक्षा करने में असमर्थ है -इत्यादि साथ ही आग्रह किया गया है की इस तरह की किसी भी घटना यदि किसी भी नागरिक के संज्ञान में आती है तो दिए गए नंबरों पर तत्काल पुलिस अधीक्षक को बताएं ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।रैली शहर के महत्वपूर्ण मार्गों से होते हुए नगरपालिका चौक पहुंची जहाँ -महिलाओं ने सबको सन्मति दे भगवान् की गूंज के साथ समापन किया । इस रैली में अनेकों सामाजिक साहित्यिक तथा सांस्कृतिक संगठनों ने सामूहिक रूप से अपना विरोध जताया ।

  • Related Posts

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) जिला पंचायत शिवपुरी के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जैन ने कहा कि आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही मुख्यमंत्री आवास मिशन का अंतिम लक्ष्य…

    दो समूह संचालकों पर दर्ज होगी एफआईआर

    शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) मध्यान्ह भोजन योजना में गड़बड़झाले की शिकायत पर जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू जब शिवपुरी विकासखण्ड की शालाओं का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो स्कूलों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट