शिवराज की नोटंकी नहीं चलेगी , दिग्विजय सिंह

इंदौर [ NI 24 ]  अपने तीखे प्रहारों से भाजपा और बाबा रामदेव पर वार करने के लिए मशहूर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने पत्रकर वार्ता में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अब उनकी यह नोटंकी नहीं चलेगी ! साथ ही देश  के नियत्रंक -महालेखा परीक्षक विनोद राय पर आरोप लगाया कि वे जानबूझ कर केग की रिपोर्ट लीक कर रहे है ।

इंदौर में आज पत्रकारों से चर्चा के दौरान श्री सिंह ने कहा कि इसके पूर्व भी त्रिलोकी नाथ चतुर्वेदी  जो इस पद पर थे इसी तरह रिपोर्ट लीग करते थे जिन्हें बाद में एनडीए ने राज्यसभा में  नियुक्त किया था । कॉंग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि श्री राय के पहले केग की रिपोर्ट सीधे संसद के पटल पर रखी जाती थी ।  ये तो बाकायदा मिडिया कक्ष बना कर ब्रीफींग करते है । उन्होने कहा कि नियत्रंक -महालेखा परीक्षक  का कार्य कार्यालयों के खातों का आडिट करना होता है उसके कार्यक्षेत्र में लाभ हानि की विवेचना करना नही होता ना ये कोई जॉंच ऐजेन्सी है । ये अपनी सीमा से बाहर जा रहे है। उन्हे हटाने के बारे में उन्होने कहा कि संसद के दोतिहाई बहुमत से हटाया जा सकता है ।

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट