वायदा व्यापार के नाम पर लाखों की ठगी

इंदौर [ NI 24 ] परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। यहां वायदा व्यापार करने वाला व्यक्ति व्यापार में हिस्सेदारी देंने के बहाने लोगों से पैसे बटोर कर फरार हो गया। ठगे हुए लोगों में अधिकांश आरोपी के रिश्तेदार हैं। वहीं पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक इंदौर की संजना पार्क कॉलोनी में रहने वाला आरोपी ओंमप्रकाश अपने घर पर ही राजेश्वरी स्टॉक एक्सचेंज के नाम से वायदा व्यापार का काम करता है। ओमप्रकाश ने परदेशीपुरा में रहने वाले अपने रिश्तेदार राधा मोहन शर्मा के जरिए उनसे और उनकी पहचान वालों से वायदा व्यापार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर पैसे ले लिए और मुनाफे के नाम पर चेक के जरिए लोगों को छोटी रकम देता रहा। फरियादी राधामोहन शर्मा विधुत मंडल में अकाउंटेंट के पद पर पदस्थ हैं। मामला तब सामने आया जब ओमप्रकाश द्वारा दिये हुये चेक बाउंस होना शुरु हो गए। पुलिस ने ओमप्रकाश पर ठगी का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट