इंदौर [ NI 24 ] शनिवार देर रात जब पुलिस ने पब पर छापा मार तो यहाँ लड़के – लडकिया नशे की हालत में झूमते मिले | जब इन राईसजादो ने पुलिस और मिडियाकर्मियों को यहाँ देखा तो भागने लगे | इंदौर पुलिस ने पब संचालको को निर्देश दे रखे है की रात 11 के बाद पब चालू नहीं रहेगे | लेकिन ये नियम सिर्फ कागजो पर ही है | रात को मल्हार मेगा माल स्थित टीडीएस पब में जो हो रहा था उसे देखकर तो यही लगता है | यहाँ देर लोगो की शिकायत पर जब गस्त अधिकारी मनोज राय की टीम यह पहुची तो कई लड़के-लडकिया यहाँ शराब के नशे ने झूमते मिले | जब राईसजादो ने पुलिस और मिडिया के केमरो को देखा तो भागने लगे | वही मिडियाकर्मियों से ही बदतमीजी करने लगे | बताया जाता है कि रात को यहाँ एक नई शराब की लांचिंग थी | जिसके चलते देर रात तक नशेड़ियो का जमवाड़ा था | पब के कर्मचारी ने माना की देर रात पब चलाना गलत है | मोके पर पहुची पुलिस ने यहाँ से डीजे वाले और पब संचालक को गिरफ्तार किया है | हलाकि पबो के लिए इंदौर पुलिस ने रात 11 बजे तक का टाइम तय किया हुआ है | लेकिन क्षेत्रीय पुलिस से मिलकर ये पब संचालक देर रात तक अपने पब चालू रखते है |
मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन
इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

