मोरधन व्यापारियों के यहाँ खाद्य विभाग का छापा

इंदौर [ NI 24 ] प्रदेश में कल रात अलग-अलग जगहों पर महिलाओं में मोरधन खाने से हुई फ़ूड पोइजनिंग का मोरधन  इंदौर से ही भेजा गया था, कल रात खाद्य विभाग को इसकी सूचना मिलने के बाद सभी मोरधन व्यवसाइयो के संस्थानों पर कार्रवाई कर 21 टन मोरधन जब्त कर उनके सेम्पल जांच के लिए भोपाल भेजे गए है !

कल रात मोरधन खाने से प्रदेश में 1000 से अधिक महिलाओं में फ़ूड पोइसनिंग की शिकायत आई थी, इसकी जांच करने पर मोरधन  इंदौर से भेजा जाना पाया गया ! इसके चलते इंदौर की खाद्य विभाग की टीम ने देर रात कोतवाली पुलिस के साथ संयुक्त कारवाई कर मोरधन को दूसरे स्थान पर लोडिंग रिक्शा में भेजते हुए शुभम ट्रेडर्स, नीलम सेल्स और महेश्वरी के गोदाम पर छापा मार 30 किलो के 700 से अधिक बोरी मोरधन जब्त किया, जो की लगभग 21 टन है !

खाद्य विभाग ने प्रत्येक जगह से 2 – 2 सेम्पल लेकर जांच के लिए भोपाल स्थित फ़ूड टेस्टिंग लेब में भेजा गया है ! इंदौर से आये मोरधन की खबर मिलने के बाद उज्जैन और मंदसोर पुलिस की टीम भी व्यवसायिक संस्थानों पर कार्रवाई करने इंदौर पहुंची ! बताया जा रहा है की मंदसोर पुलिस ने आरोपियों और जब्त मोरधन को अपने साथ मंदसौर ले जाने की मांग की है !

बहरहाल पूरे प्रदेश में मोरधन इंदौर से ही भेजा जाता है और यह मोरधन नासिक से मंगवाया जाता है, लेकिन इंदौर में अभी तक एक भी महिला को फ़ूड पोइजनिंग की सूचना नहीं मिली है, इससे अनुमान लगाया जा रहा है की इन मोरधन में इंदौर से जाने के बाद ही कुछ खराबी आई है !

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट