माँ बेटे के ऊपर से इंजन गुजरा

इंदौर [ NI 24 ] रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर 11 महीने के बेटे को गोद में लिए पटरी पार कर रही माँ इंजन से टकराकर पटरी पर जा गिरी। उसने बच्चे को छाती से लगा लिया और इंजन उनके ऊपर से गुजर गया। यह दिल दहला देने वाली घटना देख लोगों ने शोर मचाया तो इंजन रुका। खुशकिस्मती से मां और बेटे पटरी के बीच में गिरे और जान बच गई। महिला को अंदरूनी चोट लगी जबकि बालक के सिर पर खरोंच आई। दोनों को एहतियातन एमवाय अस्पताल भेजा गया।

जी आर पी थाने के मुताबिक़ राधिका उर्फ़ धन्वंतरी पति कमल [ 25 ]  के साथ एक बड़ा हादसा होते होते टल गया ! वह अपने 11 माह के बेटे सुमित व छोटे भाई के देवकीनंदन के साथ जिला कोर्ट जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर पटरी पार कर रही थी तभी इंजन चल पडा  ! महिला अपने बेटे सहित इंजन के नीचे आ गई ! यह नजारा देख लोगों ने शोर मचाया ! तब इंजन रुका , लेकिन जब तक इंजन महिला और उसके बेटे के ऊपर से गुजर चुका था ! हालांकि इस हादसे में महिला को मामूली चौटें आई है वही बेटा सुरक्षित है क्युकि इंजन के नीचे के नीचे माँ ने अपने बेटे को छाती से चिपका लिया था ! यह दिल दहला देने वाली घटना देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए ! फिलहाल माँ बेटे को एहतियात के तौर पर एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया !

एमवायएच के डॉक्टरों ने बताया राधिका को कमर, पैर व कंधे पर अंदरूनी चोट आई है बाकी खरोच हैं, वहीं सुमित को सिर में मामूली खरोच आई है। दोनों खतरे से बाहर हैं। राधिका से पता चला है कि सात महीने पहले पति ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दी थी। उसी प्रकरण के लिए कोर्ट जा रही थी।

जीआरपी थाने के प्रभारी एसआई जी.पी. दुबे ने बताया इंजन लक्ष्मीबाईनगर की तरफ से आया था और शंटिंग चल रही थी। ड्राइवर ने बताया उसे पता भी नहीं चला कब राधिका नीचे आ गई।

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट