इंदौर [ NI 24 ] थाना चन्दन नगर क्षेत्र में एक महिला ने गलती से गेहू में रखने की गोली खा ली ! महिला को इलाज के लिए एम् वे अस्पताल में भर्ती किया गया है जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है !
महिला का नाम पूनम है और वह चंदन नगर थाना क्षेत्र के कलारिया गाँव की रहने वाली है ! पूनम मंगलवार को घर में गेहू की सफाई कर रही थी तभी गेहू में रखने की दवाई खा ली ! जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी ! पूनम को इलाज के लिए उसका पति मिथुन एम् वाय अस्पताल लाया ! मिथुन ने बताया कि पूनम ने गलती से गोली खा ली थी ! पूनम की हालत गंभीर बनी हुई ! मामले में चन्दन नगर पुलिस मामले की जाँच कर रही है !

