मस्जिद के पैसों को लेकर दो पक्षों में पथराव

इंदौर [ NI 24 ] गुरुवार रात मस्जिद के पैसों के हिसाब को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बड़ा की दोनों और से पथराव हो गया | जिसमे दोनों पक्षों के पाच लोग घायल हो गये | घटना पढरीनाथ क्षेत्र के कबूतर खाना की है | यहाँ स्थित मस्जिद में गुरुवार रात को मीटिंग थी | जिसमे सालभर में कितना पैसा आया और कितना खर्च हुआ इसका हिसाब मस्जिद के सदर नासिर अब्बासी को सबके सामने रखना था | इसी दोरान फिरोज खान के पक्ष ने हिसाब को लेकर आपत्ति ली जिसको लेकर विवाद हो गया | विवाद इतना बढ गया की दोनों और से पथराव शुरू हो गया |

बताया जाता है की विवाद मस्जिद पर कब्जे को लेकर है | फिलहाल मस्जिद पर नासिर का कब्ज़ा है जिस पर फिरोज और साथी कब्ज़ा करना चाहते है | पथराव की सूचना मिलते ही अधिकारी व बड़ी मात्र में पुलिस फोर्स मोके पर पंहुचा और हल्का बल प्रयोग कर भीड़ कर हटाया | पथराव के बाद दोनों पक्ष के लोग पढ़रीनाथ थाने पर इक्कठा हो गये और हंगामा करने लगे |

पुरे घटना क्रम में पाच लोग घायल हुए जिनमे से इमरान अब्बासी, फारुक अब्बासी,और इकराम को उपचार के लिए एम.वाय. अस्पताल में भर्ती किया गया | जबकि दो अन्य को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया | घटना के बाद क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया | पढ़रीनाथ पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है | हलाकि दोनों पक्षों से किसी की भी गिरफ़्तारी नहीं हुई है |

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट