इंदौर [ NI 24 ] मौजूदा दामों में हुई वृद्धि और सब्सिडी कोटे पर भडकी भाजपा, इंदौर में भाजयुमो और महिला मोर्चा ने सडक पर बनाई रोटी व चाय। विधायक सहित कार्यकर्ताओ ने खाई अचार व रोटी संसदीय समिति की सिफारिश पर केंद्र सरकार द्वारा डीजल के दामों में 5 रुपये की वृद्धि किए जाने तथा छः माह गैस सिलेंडर पर सब्सिडी हटाएं जाने को लेकर जगह जगह विरोध शुरू हो चुका हैं।
शुक्रवार सुबह भाजपा ने इंदौर में अनूठे तरीके से प्रदर्शन कर अपना विरोध बढती मंहगाई के खिलाफ जताया। संसदीय समिति की सिफारिश पर केंद्र सरकार द्वारा डीजल के दामों में 5 रुपये की वृद्धि किए जाने तथा छः माह गैस सिलेंडर पर सब्सिडी हटाएं जाने को लेकर जगह जगह विरोध शुरू हो चुका हैं। वही प्रदेश में भी यह विरोध की कल शाम से जारी है शुक्रवार सुबह भाजपा ने इंदौर में भी अनूठे तरीके से प्रदर्शन कर अपना विरोध बढती मंहगाई के खिलाफ जताया।
इंदौर में भाजपा का विरोध, ये विरोध गैस सिलेंडर पर हटाई गई सब्सिडी को लेकर ये विरोध है डीजल के दामों मं 5 रुपये की मूल्य वृद्धि को लेकर मिनी मुंबई याने इंदौर में भाजयुमो व भाजपा महिला मोर्चा ने अनूठे तरीके से केंद्र सरकार का विरोध किया। यहां भाजपा महिला मोर्चा ने जहां तवे पर रोटियां सेंकी वही युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने युवाओ को चूल्हे की चाय का लुत्फ दिलाया। इसके बाद सभी ने चाय की चुस्कियां तो ली वही जब पेट पूजा की बारी आई तो चूल्हे पर सेंकी गई रोटी के साथ अचार का जायका भी लिया। महिला मोर्चा की माने तो राजबाडा पर रोटियां सेंककर वे सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का विरोध कर रही है जो किसी भी निति पर सफल नही हो पाएं और लगातार मंहगाई का परिणाम आम आदमी को झेलना पड रहा है।
इधर चाय बनाने वाले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी गैस सिलेंडर को त्याग कर मंजीरो के बीच चाय को उकालते नजर आएं। भाजयुमो की माने तो केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और खासतौर आम आदमी के बजट को बिगाडना उसकी फितरत में शामिल हो चला हैं ऐसे में कार्यकर्ता मूल्य वृद्धि और सब्सिडी हटाएं जाने का विरोध कर रहे है। भले ही ये बढोतरी केंद्र सरकार द्वारा की गई हो लेकिन मध्यप्रदेश में जब जब भी मंहगाई बढी है तब तब प्रदेश सरकार के सामने एक सवाल उभरकर आया है कि जनता की परेशानी को दूर करने के लिए वैट क्यो नही हटा दिया जाता है तो जानते बीजेपी विधायक किस तरह से इस पूरे मामले पर कन्नी काट रहे है। इधर भाजपा के साथ आम महिलाएं ने विरोध के स्वर तीखे कर दिए है जाहिर ऐसे में मासिक बजट के साथ साथ महिलाओ के बजट पर भी मूल्य वृद्धि की मार पड रही है जिसको लेकर महिलाओ में काफी आक्रोश है।
हालांकि भाजयुमो व भाजपा महिला मोर्चा ने विरोध भले ही अनूठे तरीके से किया हो लेकिन ये बात साफ है कि राजनिति के गलियारों में हर कोई चाय की गर्माहट को बनाएं रख, राजनिति की बिसात पर रोटियां सेंकने को तैयार है।

