इंदौर [ NI 24 ] होस्टल में रहने वाले एक छात्र को अपने दोस्तों के साथ हंसी मजाक करना मंहगा पड़ गया ! छात्र को होस्टल में रहने वाले दो छात्रों ने बंधक बना कर पीट डाला ! पिटाई में घायल छात्र को उसके साथियों ने एम वाय अस्पताल पहुंचाया ! भंवर कुआं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया !
मामला भवर कुआ थाना क्षेत्र के इन्द्रपुरी क्षेत्र का है ! यहाँ स्थित एक निजी होस्टल में रात को कुछ छात्रों ने इंजीनियरिंग के छात्र अनुज नेगी को बंधक बनाकर पीटा !
आरोपी धर्मेन्द्र और अजय ने अनुज को डंडे से इस कदर पीटा की उसका शरीर लाल हो गया ! घायल अनुज के अनुसार वह अपने एक साथी के साथ हंसी मजाक्र कर रहा था तब आरोपियों को लगा की अनुज उन पर हंस रहा है ! पुलिस ने अनुज की शिकायत पर धर्मेन्द्र और अजय के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है !

