फरार बदमाश पिस्टल सहित पकडाए

इंदौर [ NI 24 ] मल्हारगंज और पंडरी नाथ थाने में फरार बदमाशो को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है । पंडरी नाथ पुलिस ने बदमाश को पकड़ा तो उसके पास से एक पिस्तौल भी जब्त हुई है ।

मल्हार गंज पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाश का नाम जगदीश यादव है । जिंसी निवासी जगदीश पर पांच से ज्यादा मामले दर्ज है। फिलहाल वह मारपीट के एक मामले में फरार चल रहा था । पुलिस ने उसे चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया ।

वही पंडरी नाथ थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर समीर उर्फ़ सोनी नामक बदमाश को हिरासत में लिया है । आरोपी ने कुछ दिनों पहले खुद को गोली मारकर तीन युवको के खिलाफ झूटी रिपोर्ट लिखवा दी थी । कबूतरखाना निवासी समीर मामले के बाद से ही फरार चल रहा था ।

मुखबिर से सुचना के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया । आरोपी ने पूछताछ में बताया की उसे जेल में इम्तियाज नामक बदमाश ने खुद को गोली मारकर झूठी रिपोर्ट लिखवाने को कहा था । पुलिस ने आरोपी से वह पिस्टल भी जब्त कर ली  है जिससे उसने खुद को गोली मार ली थी ।

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट