इंदौर [NI 24] प्रदेश के गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा की दिग्विजय सिंह ने प्रदेश को सिमी के कार्यकर्ताओं का गड़ बना दिया था। गृहमंत्री आज इंदौर में वैष्णव स्कुल के वार्षिक उत्सव में शामिल होने पहुंचे थे।
विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही नेताओं के तीखे बयान बाजी का दौर तेज हो गया है। पिछले दिनों प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के दिए गए बयान प्रदेश सरकार और पुलिस हिन्दू आतंकवादियों की संरक्षक है । इस बयान के बाद ही प्रदेश में हलचल मच गई थी जिसपर पलट वार करते हुए इंदौर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रदेश के गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा की दिग्विजय सिंह के 10 साल के शासन काल में मध्यप्रदेश सिमी आतंकियों का गड़ बन गया था और प्रदेश में सिमी आतंकवादियों की इतनी तादाद बड़ चुकी थी की देश में हुए कई आतंकी हमलों के तार मध्यप्रदेश से जुड़े हुए निकले थे । जिस पर पिछले कुछ सालों में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने लगाम लगा दी है।
कुल मिलाकर मिशन 2013 चुनवों को लेकर दोनों ही पार्टियों में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है । कभी कांग्रेस भाजपा की कथनी और करनी पर आरोप लगाता है तो कभी भाजपा कोंग्रेस के मंत्री और उनके शासन काल में किये गए आतंकी हमले और भ्रष्टाचार को लेकर सवाल उठाता है ।

