पुलिसकर्मी के परिवार की सड़क हादसे में मौत

इंदौर [ NI 24 ] महू में पदस्थ एक पुलिसकर्मी अपने परिवार के साथ शाजापुर के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया | हादसे में जवान और उनकी दो बेटियों की मौत हो गई वही पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया |

सड़क हादसे का शिकार महू थाने में पदस्थ जवान नसीब खान हुए है | नसीब अपनी जीप से अपनी पत्नी फरीदा बेटियों निदा और निसरा और बेटे नोमान के साथ राजगढ जा रहे थे | शाजापुर जेल के पास एक सवारी बस ने नसीब की जीप को टक्कर मारी और ऊपर चढ़ गई | हादसे में मौके पर ही नसीब और उनकी दोनों बेटियों निदा और निसरा की मौत हो गई | जबकि फरीदा और नोमान घायल हो गये | दोनों घायलों को इलाज के लिए इंदौर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है |

हादसे की खबर के बाद नसीब खान के श्रीनगर एक्सटेंशन स्थित घर और जुना रिसाला स्थित ससुराल में मातम का माहौल बन गया था |

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट