इंदौर [ NI 24 ] शहर भर में भुमाफियों के जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने और अवैध रूप से कालोनिया काटनें के मामले बढ़ते जा रहे है। जहां एक और प्रदेश सरकार भुमाफियों के खिलाफ पुरे राज्य के शहरों में सख्ती बरत रही है। वहीं इंदौर शहर में खजराना क्षेत्र के पार्षद ने अवैध कालोनी काटने वाले लोगों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्हे शहर की पुलिस एवं अधिकारियों द्वारा कोई सहयोग नहीं किया जा रहा है।
खजराना क्षेत्र के वार्ड क्रं 42 की पार्षद अपने क्षेत्र में अवैध रूप से काट रहे कालोनी नाइजर के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है। उन्होने लोगों से जागरूकता लाने के लिए जगह जगह होर्डिग लगाए । जिसमे शहर वासियों से नगर निगम सुची में दर्ज कालोनियों में ही प्लाट दुकान आदि खरीदने की अपील की है। जिसके बाद वहां गैर इरादतन रूप से कालोनी काट रहे लोगों द्वारा उन्हे धमकियां मिल रही है । उनका कहना है कि लोग उन्हे लोकल नंबरों से फोन कर धमकिया दे रहे है कि वह इस तरह कालोनी काट रहे लोगों के खिलाफ पुलिस व अधिकारियों के पास नही जाए । इस कारण से उन्हे जान से मारने की धमकियां मिल रही है। उन्होने इसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की है।
इस मामले में पार्षद पति ने कहा कि भुमाफियों के हाथ काफी लंबे है। जो पुलिस से भी साझेदारी किए हुए है। जिसके कारण उन्हे सहयोग नहीं मिल पा रहा है।

