नंदानगर में भांग फेक्ट्री पर छापा

इंदौर [ NI 24 ] सोमवार को पुलिस ‘सिंघम’ बनी नजर आई। नंदा नगर में 20 साल से चल रही अवैध भांग फेक्ट्री पर पुलिस ने छापामार करवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया ! पुलिस ने इस अवैध भांग फेक्ट्री से 75 किलो पीसी भांग के साथ भांग बनाने की मशीन , मोबाइल , गैस टंकी जप्त की !

जैसे ही पुलिस की टीम नंदानगर गली नंबर 2 के मकान नंबर 172 पर पहुंची तो एक वृद्ध ने भागने की कोशिश की ! पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ लिया !  इसी बीच पुलिस ने पुरे घर को अपने कब्जे में ले लिया ! जब घर की चाबी पुलिस ने मांगी तो किसी ने भी चाबी नहीं दी ! पुलिस जवान पीछे से मकान में घूंसे तो अन्दर भंग फेक्ट्री नजर आई ! पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर वहां रखी सुखी और गीली भांग सहित भांग बनाने की मशीन को अपने कब्जे में ले लिया ! पुलिस ने यहाँ से पांच आरोपी जगदीश , बेटा सूरज व पारस , छोटा भाई प्रहलाद को गिरफ्तार किया !

पुलिस की यह करवाई देख आसपास के रहवासी और बच्चे तालियां बजाकर सिंघम-सिंघम के नारे लगाने लगे। रहवासियों ने बताया कि इससे पहले पुलिस वाले यहां आकर लौट जाते थे। वहां पुलिस की भी जमकर पिटाई होती थी। रहवासियों ने यह भी बताया कि जगदीश सेन नंदानगर में सालों से घर में ही अवैध भांग की फैक्टरी चला रहा है !

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट