इंदौर [ NI 24 ] शुकवार रात बदमाशो ने एक टेलर की दुकान में तोड़फोड़ कर गल्ले में रखे बीस हजार रुपये लुट लिए | पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है | घटना सेंटर कोतवाली थाना क्षेत्र के रानी पूरा की है | यहाँ स्थित ताज टेलर की दुकान पर रात को क्षेत्रीय बदमाश जावेद अपने साथियों के साथ पंहुचा और तोड़फोड़ करते हुए | गल्ले में रखे बीस हजार रूपये लुट लिये |
दुकानदार ताज मोहमद सिद्धिकी ने बताया की वो क्षेत्र में हिन्दू- मुस्लिम एकता के लिये काम करते है और संस्था के अध्यक्ष भी है | इस बात को लेकर बदमाश जावेद और उसके साथी विवाद करते है | पुलिस ने बदमाशो के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरूकर दी है |

