इंदौर [ NI 24 ] बुधवार रात इंदौर एअरपोर्ट पर जेट एयरवेज का मुंबई जाने वाला विमान तकनिकी खराबी के कारण नहीं उड़ सका । जिससे यात्री देर रात तक परेशान होते रहे । बाद में देर रात यात्रियों के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की गयी । तब यात्री मुंबई जा सके ।
जेट एयरवेज की इंदौर से मुंबई जाने वाली फ्लाईट न . 4383 अपने तय समय समय 8.30 पर इंदौर आई जिसे वापस 9.00 मुंबई के लिए उड़ना था । लेकिन फ्यूल टैंक में लीकेज के कारण विमान उड़ान भर नहीं सका । विमान में 89 यात्री थे जो देर रात तक परेशान होते रहे ।
देर रात तक विमान की तकनिकी खराबी को ठीक नहीं किया जा सका । तब दुसरे विमान को मुंबई से बुलाया गया । तब आधी रात के बाद उस प्लेन से यात्रियों को मुंबई रवाना किया गया ।

