इंदौर [ NI 24 ] चन्दन नागर पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर गाडियों के पार्ट्स व् मोबाइल चुराने वाले पांच आरोपियों को पकड़ा ! इनके कब्जे से पुलिस ने ट्रक के पार्ट्स व् तीन मोबाइल फोन जप्त किये !
चन्दन नगर पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली थी की कुछ लोग ट्रक के पार्ट्स और मोबाइल फोन बेचने की फिराक में घूम रहे है ! सुचना मिलते ही पुलिस ने जवाहर टेकरी पर घेराबंदी कर पांचो आरोपियों को धर दबोचा और चोरी का माल जप्त किया ! बताया जा रहा हे की ट्रक के पार्ट्स जवाहर टेकरी के सरपंच नारायण के गोडाउन से चुराए थे और मोबाइल फोन एक मोबाइल की दूकान से चुराए थे !
पकडे गए आरोपियों के नाम बबलू,प्रकाश,गब्बर,नितिन और सन्नी है चन्दन नगर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है आरोपियों से अभी और भी वारदातों का खुलसा होने की उम्मीद है !

