इंदौर [ NI 24 ] बुधवार रात एक वृद्ध की कुएं में गिरने से मौत हो गयी | मोके पर पहुची फायर की टीम ने काफी मशक्कत के बाद वृद्ध की लाश को निकाला | घटना पलासिया थाना क्षेत्र के पिपलियाहाना की है | यहाँ श्रीराम मंदिर के पास रहने वाले 85 वर्षीय बद्रीलाल जामले शाम चार बजे से लापता थे |
जब शाम तक नहीं मिले तो परिवार के लोगो ने उनकी तलाश शुरू की तो घर के पास ही बने एक पुराने कुए के पास उनके जूते और डंडा मिला | जिसके बाद परिजनों ने फायर ब्रिगेट को सूचना दी | मोके पर पहुची फायर की टीम को काफी मशक्कत करना पड़ी | क्योकि कुए में करीब 60 फिट से अधिक पानी था |
जब गोताखोर बद्रीलाल को ढूढने में नाकाम रहे तो चार वाटर पंप की मदद से कुए का पानी खाली किया गया | करीब चार घंटे बाद कुए का पानी कम हुआ तब बद्रीलाल को निकाला जा सका | तब तक बद्रीलाल की मौत हो गई थी | पलासिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ऍम.वाय.अस्पताल भिजवाया | वही पुलिस ये पता लगाने में जुटी हे की ये हादसा है या आत्महत्या |

