कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी और UPA सरकार के पुतलो को फाँसी

इंदौर [ विरेन्द्र रायकवार ]  केंद्र सरकार द्वारा बढाई गई मंहगाई, कांग्रेस शाषित राज्यों में छह के बजाय नौ गैस सिंलेडर सब्सिडी पर देने और एफ.डी.आई के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी ने भारत बंद का आहवान किया है। इंदौर में बीजेपी के नेताओं और कार्यक्रताओं ने अपनी दादागिरी दिखाते हुए बस स्टैंड पर दुसरे शहरों की और जाने वाली बसों और बस स्टैंड कि आस-पास की दुकानों को जबरजस्ती बंद करवाया। बंद को सफल बनाने के लिए कार्यक्रताओं ने दादागिरी दिखाई ! बी.जे.पी. के बंद को सफल बनाने में पुलिस वाले सहयोग करते नजर आए। वही समाजवादी पार्टी स्वदेशी जागरण मंच और भाजापा ने मिल कर राजबाड़ा चौक पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी और UPA सरकार के पुतलो को सारे राह फ़ासी पर लटका कर विरोध प्रदर्शन भी किया !

इंदौर में बी.जे.पी. के नेताओं और कार्यक्रताओं ने बंद को सफल बनाने के लिए आम जनता और रोज कि रोजी-रोटी कमाने वाले आम इंसान के साथ दादागिरी कर दुकानों को बंद करवाया और जरूरी काम के लिए बाहर जा रहे यात्रियों को धमकाया। बस स्टैंड पर मौजूद पुलिस वाले दुकानदारों और यात्रियों कि मदद करने कि बजाय बी.जे.पी नेताओं कि जी हजूरी और बंद में मदद करते रहे। बी.जे.पी आम जनता कि हितों के लिए भारत बंद करवा रही है लेकिन इंदौर में दादागिरी कर जनता को परेशान करती नजर आई !

भारत बंद के दौरान बी.जे.पी. के आला नेताओं ने पहले कह दिया था कि बंद शांतिपूर्वक करवाया जाएगा। इस पर बीजेपी नेताओ कहना है कि जब बीजेपी ने सभी जगह पहले से ही बता दिया था कि बीस सिंतबर को बंद रखा गया है तो फिर दुकानदारों ने क्यों दुकान खोल कर रखी है रही बात जनता कि तो हम जनता के हितो के लिए है बंद करवा रहे है। जनता के हितो कि बात करने वाली बीजेपी जनता का कितना ध्यान रख रही है यह तो बंद के दौरान देखने को मिल गया।

शहर मे भाजापा समाजवादी पार्टी और स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओ ने केंद्र के खिलाफ नाराज़गी दिखाते हुए UPA सरकार और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी के पुतलो को राजबाड़ा चौक पर फ़ासी पर लटकाया !

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट