कांग्रेसियों ने मनाया जीत का जश्न

इंदौर [ NI 24 ] हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को मिली जीत को लेकर इंदौर में कांग्रेसियों ने जमकर नारे बाजी करते हुए आतिशबाजी की और जीत का जश्न मनाया । इस मौके पर कांग्रेसियों ने मिठाई भी बांटी । मंडी चुनाव होने से काफी भीड़ वहां मौजूद थी कांग्रेसियों द्वारा की जा रही आतिशबाजी से जनता की जान को भी ख़तरा था ।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत के मौके पर कांग्रेसी जश्न में इतना डूब गए की उन्हें जनता की जान का भी ख्याल नहीं रहा । कांग्रेसियों ने यह जश्न इंदौर के लक्ष्मी बाई नगर चौराहे पर मनाया । यहाँ उस समय मंडी चुनाव में मतदान करने के लिए लोगों और वाहनों की कतार लगी हुई थी । जिससे कांग्रेसियों द्वारा की जा रही आतिशबाजी से कोई बड़ा हादसा होने की सम्भावना भी थी । कांग्रेसियों द्वारा छोड़े गए पटाखे सड़क से गुजर रहे वाहनों के  नीचे  फूटे तो कहीं उचककर लोगों के कपड़ों पर गिरे लेकिन इन्हें रोकने की जेहमत किसी ने भी नहीं उठाई और वे लगातार लोगों के बीच आतिशबाजी करते रहे और जश्न मनाते रहे । इस जश्न में शहर के कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद टंडन सहित शहर के कई बड़े नेता भी मौजूद थे ।

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट