इंदौर [ NI 24 ] शनिवार की रात केनरा बैंक का एटीएम तोडते दो युवक रंगे हाथो पकडाये ! बताया जाता है की इनके दो साथी पुलिस को देखकर भाग निकले ! जिस एटीएम को तोड़ने का प्रयास हुआ वहा गार्ड भी नहीं था | एटीएम तोडने की वारदात पलासिया थाना क्षेत्र के तिलक नगर की है | यहाँ रात को केनरा बेंक का एटीएम चार युवक तोड़ रहे थे ! तभी एक ऑटो वाले ने इसकी जानकारी गस्त कर रहे नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों को दे दी !
जिसके बाद वो मोके पर पहुचे और दो युवको को रंगेहाथो पकड लिया |पकडाये युवको के नाम इमरान और रशीद है | आरोपी का कहना है की वो तो बाद में आये थे | पहले दो युवक एटीएम तोड़ रहे थे , जो भाग निकले | एटीएम तोड़ने वाले दोनों युवको से अब पुलिस पूछताछ में जुटी |पलासिया पुलिस अब फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है | फिलहाल दोनों ही पुलिस की गिरफ्त से बहार है !

