नई दिल्ली [ इंटरनेट डेस्क ] अन्ना हजारे से अलग होकर राजनीति में कदम रखने वाले अरविंद केजरीवाल के प्रमुख सहयोगी मनीष सिसोदिया ने कहा है कि उनकी पार्टी के नाम का एलान अगले महीने किया जाएगा।
सिसोदिया ने आज यहां कहा कि राजनीतिक दल बनाने का एलान आज होगा, लेकिन इसके नाम की घोषणा 26 नवंबर की जाएगी। केजरीवाल ने भी पार्टी के नाम के एलान में देरी के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि पूरी चर्चा के बाद इसका एलान होगा। सिसोदिया ने कहा, ‘‘पार्टी के नाम के एलान के लिए 26 नवंबर की तारीख चुनी गई है क्योंकि 1949 में इसी तारीख को संविधान सभा ने देश के संविधान को स्वीकार किया था।’’

