सोनिया ने दिखाए तीखे तेवर

नई दिल्ली [ NI 24 ] कोयला आवंटन मामले में संसद में हंगामे और बीजेपी के अड़ियल रवैय्ये के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तीखे तेवर अपना लिए है ! मंगलवार को सोनिया गाँधी ने कांग्रेसियों से साफ़ कहा कि वे बचाव के बजाय हमलावर रूख अपनाए ! उन्होंने भाजपा पर ब्लेक मेल  करने के आरोप भी लगाए !

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार ने कई कार्य किये है जिसे जनता तक पहुंचाने में अपनी ऊर्जा का उपयोग करने के साथ ही जल्द चुनाव के लिए भी तैयार रहे ! सोनिया गांधी के बदले हुए अंदाज और तीखे तेवरों ने विपक्षियों को सांसत में ला दिया है ! हालांकि भाजपा अभी भी अपने रूख पर कायम है ! कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का यह बयान उस वक्त आया है जब सरकार संसद के भीतर और बाहर दोनों मोर्चों पर विरोध का सामना कर रही है ! इससे यु पी ए के घटक दल और विपक्षी सभी चकित रह गए है ! सोनिया ने अपने बयान में चुनाव का जिक्र कर सभी को सकते में ला दिया है ! इससे मध्यावधि चुनाव की आशंका प्रबल हो गई है !
इधर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सोनिया ने चुनाव का जिक्र कर जहाँ कांग्रेसियों को ऊर्जा देने की कोशिश की है वही विपक्ष के साथ सहयोगियों पर भी दबाव बनाने की दूरगामी सोंच जाहिर की है ! इससे एक बार फिर सोनिया गांधी की राजनीतिक परिपक्वता जाहिर हुई है, जिसके जरिये वे राहुल गांधी के लिए मजबूत जमीन तैयार कर रही है !

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट