नई दिल्ली रुपये की उछाल ने भारतीय बाजारों को सहारा दिया है। रुपया 6 महीने में अब तक की सबसे नई ऊंचाई पर पहुंचकर 51.94 तक मजबूत हुआ है। जुलाई 2011 के बाद पहली बार सेंसेक्स 19,000 के पार पहुंचने में कामयाब हुआ है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 59.50 अंक यानि 1 फीसदी की उछाल के साथ 5,791 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजारों की बात करें तो बुधवार को अमेरिकी बाजारों में 0.5 फीसदी तक मजबूती देखने को मिली। वहीं फिलहाल एशियाई बाजारों में 0.5-1 फीसदी की उछाल नजर आ रही है। बाजार में कारोबार के इस दौरान आईसीआईसीआई बैंक, बीएचईएल, डॉ रेड्डीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, डीएलएफ, जेपी एसोसिएट्स और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे दिग्गज शेयरों में 1.5-2.5 फीसदी की मजबूती आई है। हालांकि सिप्ला, टीसीएस, इंफोसिस, रैनबैक्सी और ल्यूपिन जैसे फार्मा-आईटी शेयरों में 0.1-1.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

