बॉलीवुड निर्देशक अब्बास-मस्तान की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म रेस- 2 में एक्शन गर्ल की भूमिका निभाने वाली श्रीलंकाई गर्ल जैकलीन फर्नांडिज को भरोसा है कि इस फ़िल्म के रिलीज होने के बाद उनके कैरियर को नई ऊंचाईया मिलेंगी. मालूम हो, यह फ़िल्म सुपरहिट फ़िल्म रेस की सीक्वेल है.
भट्ट कैंप के साथ मर्डर-2 में मुख्य भूमिका निभाने वाली जैकलीन का शुरुआती कैरियर कई बड़े सितारों के साथ शुरू हुआ. फ़िल्म ‘अलादीन’ से हिन्दी सिनेमा में पर्दापण करने वाली जैकलीन ने अमिताभ बच्चन और रितेश देशमुख के साथ अभिनय किया था. हालांकि यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह नहीं बना पाई थी.

