मुझे पागल कहने वालों , मेरे सवालों का जवाब दो : दिग्विजय सिंह

भोपाल [ NI 24 ] कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने रविवार को कहा कि जो लोग उन्हें ‘पागल’ कहते हैं, उन्हें पहले मेरे सवालों का जवाब देना चाहिए। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि मुझे पागल कहने से कोई बात नहीं बनती है।
मुझे पागल कहना मेरे द्वारा उठाए गए मुद्दों से बचने का सबसे आसान तरीका है। सिंह ने कहा कि हाल ही में शिवसेना के उद्धव ठाकरे ने भी मुझे सिर्फ इसलिए पागल कहा क्योंकि मैंने उनके दादा की किताब का हवाला देते हुए यह बताया था कि ठाकरे परिवार चार सौ साल पहले बिहार से ही महाराष्ट्र गया था। जो भी मुझे पागल कहता है वह कुंठा से ग्रस्त है और मेरी बातों का जवाब देने से बचना चाहता है।
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि उद्धव द्वारा मुझे पागल कहने से मुझको कोई फर्क इसलिए नहीं पड़ता क्योंकि इससे पहले भी कुछ और लोग भी मुझे पागल कह चुके हैं। जब मैंने यह कहा था कि टीम अन्ना की राजनैतिक महात्वाकांक्षाएं हैं तो अन्ना हजारे ने मुझे पागल कहा था पर बाद में मेरी बात सच साबित हुई। इसी तरह बाबा रामदेव के बारे में जब मैंने पैसे के हेरफेर की बात की तो बाबा ने मुझे पागल कहकर दामन बचाने का कोशिश की, लेकिन आखिर में मैं सही साबित हुआ !

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट