बस गैंग रेप आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली [ इंटरनेट डेस्क ] बस में गैंग रेप के मुख्य मुलजिम राम सिंह समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात में इस्तेमाल बस जब्त कर ली गई। लड़की के दोस्त ने बस की पहचान कर ली है। सफदरजंग अस्पताल में भर्ती पीड़ित लड़की की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। इस मामले में कुल 6 मुलजिमों के बारे में पता चला है। मुख्य आरोपी राम सिंह, उसके भाई मुकेश और कालू को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। राम सिंह ड्राइवर है लेकिन वारदात के दिन उसका भाई मुकेश बस चला रहा था। बाकी मुलजिम फरार हैं, लेकिन उनके सुराग मिल गए हैं।

साउथ दिल्ली के बेहद व्यस्त एयरपोर्ट रोड पर मेडिकल की स्टूडेंट के साथ चलती चार्टर्ड बस में तीन लोगों ने गैंग रेप किया था। इस वहशी वारदात को अंजाम देने से पहले लड़की और उसके साथ बस में चढ़े लड़के को लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा गया था। लड़की के शरीर पर कई जगह तेज धारदार हथियार से वार भी किए गए थे। एनएच-8 पर महिपालपुर फ्लाईओवर के नजदीक तकरीबन नग्न हालत में लड़की और लड़के को बस से फेंक दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने सोमवार रात दो आरोपियों को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। जिस बस में वारदात को अंजाम दिया गया, उसे भी नोएडा से जब्त किया गया है। बस नोएडा के ही एक स्कूल में लगी थी। इससे पहले पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दो संदिग्ध लोगों के स्केच भी बनवाए।

साउथ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने सोमवार को आरके पुरम झुग्गी बस्ती से मुख्य मुलजिम राम सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि बस को जब्त करने के बाद सबसे पहले राम सिंह को पकड़ा गया। बस में कुल 6 मुलजिम थे। राम सिंह ने पुलिस को बताया कि बस के पिछले हिस्से में तीन लोगों ने रेप किया था। इन तीनों में राम सिंह मुख्य मुलजिम था। पुलिस ने बताया कि राम सिंह ने अपने बाकी साथियों के नाम बताए। राम सिंह राजस्थान का रहने वाला है। पुलिस अभी बाकी मुलजिमों के नामों का खुलासा नहीं कर रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सटीक क्लू मिले चुके हैं। अधिकारियों को उम्मीद है कि मंगलवार तक बाकी मुलजिमों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सभी मुलजिम ड्राइवर और कंडक्टर हैं। अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि सभी मुलजिमों ने शराब पी हुई थी। सड़क पर बस का इंतजार कर रहे लड़के और लड़की को देखकर उनमें से एक ने ड्राइवर से बस रोकने के लिए कहा था।

यह वारदात दिल्ली के पॉश इलाके में रविवार रात 9:15 बजे से 10:15 बजे के बीच हुई। रविवार शाम दोनों साकेत सिलेक्ट सिटी वॉक मॉल से रात करीब 8:30 बजे मूवी देखकर निकले। ऑटो वाले ने मुनीरका तक ही ले जाने की बात कही। मुनीरका बस स्टैंड पर दोनों नेहरू प्लेस से नजफगढ़ के बीच चलने वाली 764 नंबर की बस का इंतजार कर रहे थे।

अपराध के रास्ते में पड़ने वाली कम से कम चार जगह लगे सीसीटीवी फुटेज में बस दिखाई दी है। वसंत विहार थाना पुलिस ने 50 से अधिक सफेद रंग की चार्टर्ड बसों को जब्त कर उनके स्टाफ से पूछताछ की और सोमवार शाम तक बस नोएडा से बरामद कर ली। पुलिस के मुताबिक, 23 साल की पीड़ित मेडिकल स्टूडेंट देहरादून से फिजियोथेरपी का कोर्स कर रही थी। फिलहाल वह दिल्ली के एक हॉस्पिटल से इंटर्नशिप कर रही थी। कुछ दिन पहले तक उसका दोस्त गुड़गांव की एक एमएनसी में सॉफ्टवेयर इंजिनियर के रूप में काम कर रहा था। अब वह और अच्छी जॉब की तलाश कर रहा था। मूलरूप से बरेली की रहने वाली लड़की दिल्ली में मधु विहार (द्वारका) में रहती है। गोरखपुर का रहने वाला लड़का बेर सराय में रहता है।

पूर्व आईपीएस किरन बेदी ने कहा, ‘महिलाओं में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए पीसीआर वैन में एक सिटिजन वॉर्डन और महिला पुलिसकर्मी का होना जरूरी है।’ दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा, ‘आरोपियों के खिलाफ कड़ा ऐक्शन लिया जाएगा, बस का लाइसेंस कैंसल कर दिया गया है।’

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट