फिल्म निर्माता निर्देशक यश चोपड़ा का निधन

मुंबई [NI24] जाने-माने फिल्म प्रड्यूसर और डायरेक्टर यश राज चोपड़ा का रविवार शाम मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह 80 साल के थे। उन्हें डेंगू से पीड़ित होने के चलते हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की खबर आते ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री गमगीन हो गई है।

लाहौर में जन्मे यश चोपड़ा की पहचान ‘किंग ऑफ रोमांस’ की रही है। करीब 22 फिल्मों को डायरेक्ट करने वाले यश चोपड़ा ने कुछ दिन पहले ही शाहरुख खान स्टारर ‘जब तक है जान’ के बाद रिटायर होने का ऐलान किया था। आई.एस चोपड़ा और अपने भाई बी.आर चोपड़ा के लिए बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर शुरुआत करने वाले यश चोपड़ा ने भारतीय सिनेमा को कई यादगार फिल्में दीं।

1973 में यश राज फिल्म्स नाम से अपनी प्रॉडक्शन कंपनी खोलने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री को न सिर्फ कई हिट फिल्में दीं, बल्कि कई स्टार भी दिए। 1975 में आई उनकी फिल्म दीवार ही थी, जिसने अमिताभ बच्चन को ऐंग्री यंग मैन के तौर पर स्थापित किया था। उन्होंने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं। 1993 में आई उनकी फिल्म डर से ही शाहरुख खान ने कामयाबी की नई ऊंचाइयों का छुआ।

यश चोपड़ा ने कुछ दिन पहले अपना 80वां  जन्म दिन मनाते हुए कहा था कि ‘जब तक है जान’ उनकी बतौर डायरेक्टर आखिरी फिल्म होगी। लेकिन इस फिल्म के रिलीज होने के पहले ही वह इस दुनिया को छोड़कर चले गए। यह फिल्म 13 नवंबर को रिलीज होने जा रही है।

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट