मुम्बई [ NI 24 ] देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.56 बजे 53.18 अंकों की गिरावट के साथ 19,711.60 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 18.35 अंकों की गिरावट के साथ 5,991.15 पर कारोबार करते देखे गए।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 17.18 अंकों की तेजी के साथ 19,782.59 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 2.45 अंकों की तेजी के साथ 6,011.50 पर खुला।

