नई दिल्ली [ इंटरनेट डेस्क ] वो कहते है न कि एक लड़की जब तक दुल्हन न बने वह अधूरी है। अपने फिल्मी करियर में अभिनेत्री विद्या बालन ने खूब सफलता प्राप्त की है। अब बारी है अपने निजी जीवन को अपने ही रंग से रंगने का। आज डर्टी गर्ल सात फेरों के बंधन में बंधने जा रही है।
शुक्रवार को यूटीवी के मालिक सिद्धार्थ राय कपूर के साथ विद्या की शादी है। गौरतलब है कि बुधवार रात विद्या के खार स्थित निवास में विद्या की मेहंदी की रश्म बड़े ही धूमधाम से हुई। शादी के पहले की सभी रस्मे पूरी हो चुकी हैं, अब बस इंतजार है तो शादी का। मेहंदी की रस्म में विद्या के रिश्तेदार बॉलीवुड स्टार्स का तांता लगा रहा। मेहंदी में विद्या की प्रिय अभिनेत्री रेखा ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। बताया जाता है कि शादी पंजाबी और तमिल दोनों रिती-रिवाज में होगी। शादी के दूसरे दिन यानी शनिवार को चेन्नई में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

