अश्लील एसएमएस भेजकर परेशान करने वालों की खैर नहीं

लखनऊ [ NI 24 ] उत्तर प्रदेश में लड़कियों को मोबाइल फोन पर परेशान करने वालों की अब खैर नहीं। पुलिस मोबाइल पर फोन या अश्लील एसएमएस भेजकर लड़कियों को परेशान करने वालों पर लगाम लगाने के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1010 की सेवा शुरू करने जा रही है।

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिरीक्षक बद्री प्रसाद सिंह ने पत्रकारों को बताया कि आए दिन महिलाओं और लड़कियों को फोन पर परेशान करने की शिकायतों को देखते हुए यह योजना तैयार की गई है। पीड़ित लड़की या महिला टोल फ्री नम्बर 1010 पर शिकायत कर सकती है। इस सेवा के लिए महिला कांस्टेबल की तैनाती होगी, जो शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखेगी। सिंह ने बताया कि अभी प्रयोग के तौर पर बहुत जल्द यह सुविधा केवल लखनऊ परिक्षेत्र में शुरू की जा रही है। इसके बाद यह सेवा पूरे प्रदेश में लागू होगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए आधुनिक उपकरण और संसाधन भी खरीदे गए हैं।

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट