राष्ट्रिय राजमार्ग पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

इंदौर [ विरेन्द्र रायकवार ] राष्ट्रिय राजमार्ग पर गड्ढो को लेकर आज एक बार फिर कोंग्रेसियो ने धरना प्रदर्शन किया, सड़क पर बने गड्ढो में बैठकर कोंग्रेसियो ने अपना विरोध प्रकट किया, बात करने आये एन.एच.ए.आई. के मेनेजर को भी कोंग्रेसियो ने गड्ढे में ही बैठा कर बात की ! 

कांग्रेस के पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में इंदौर के सिन्हासा पंचायत क्षेत्र में सड़क पर गड्ढो में बैठकर अपना विरोध प्रदर्शन किया !  इस दौरान एन.एच.ए.आई. के इंदौर अहमदाबाद राष्ट्रिय राजमार्ग 59 के प्रोजेक्ट मेनेजर रविन्द्र गुप्ता ने कांग्रेसियों को जब यह बताने की कोशिश की कि इस रोड का काम पहले से ही चल रहा है और सोमवार से शहरी सीमा का भी काम शुरू होने जा रहा है ! तब कांग्रेसियों ने उन्हें भी गड्ढो में बैठा लिया !

कोंग्रेसी यहाँ अपनी तीन मांगो को लेकर बैठे है पहला है सड़क नयी बनायीं जाए, दूसरी मांग सिरपुर तालाब की नहर की पुलिया के चौडीकरण को लेकर है और तीसरी मांग उनकी इंदौर नगर निगम से है की बांक पंचायत को इंदौर नगर निगम में शामिल किया जाये क्योंकि यह शहरी सीमा की सबसे नजदीकी पंचायत है जबकि निगम २७ अन्य पंचायतो को इस बार के परिसीमन में निगम सीमा में शामिल कर रहा है ! यह मांगे नहीं मानने पर कोंग्रेसियो ने तालाब की पुलिया पर भूख हड़ताल करने की धमकी दी है !

गौरतलब है कि कल भी पटवारी ने सड़क की समस्या के चलते ए.बी. रोड पर चक्काजाम कर दिया था, जिसके चलते पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा था, उसी को देखते हुए आज भारी पुलिस बल प्रदर्शन स्थल पर मौजूद रहा, लेकिन ऐसी कोई स्थिति आज यहाँ निर्मित नहीं हुई !

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट