इंदौर [ NI 24 ] पुलिस किस कदर असंवेदनशील है इसका एक और उदहारण आज सामने आया है, कल घायल अवस्था में पड़े युवक को देखकर पुलिस और 108 उसे वही छोड़कर चली गयी और आज युवक की मौत हो गयी, मामले में पुलिस अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है !
मामला है इंदौर के एम्.आर.10 स्थित टोल टेक्स नाके के पास का कल दोपहर बाबूलाल पिता गिरधारीलाल निवासी टोंक राजस्थान शराब के नशे में एक ट्रक के सामने कूद गया, बाबूलाल को मारा हुआ समझ कर ट्रक चालक ट्रक को वही छोड़कर भाग खड़ा हुआ.. आसपास के लोगो ने मामले की सूचना बाणगंगा थाने में दी, सूचना पर थाने की पीसीआर मौके पर पहुंची और कुछ देर बाद ही वहा 108 एम्बुलेंस भी पहुंची… 108 के डॉ. ने घायल पड़े बाबूलाल को जांचा तब तक वह जीवित था लेकिन फिर भी पुलिस और 108 उसे वही छोड़कर चले गए, जिसके बाद आज उसकी मौत हो गयी !
बाणगंगा पुलिस ने मौके पर पहुँच कर पोस्टमार्टम के लिए उसकी लाश को एम्.वाय अस्पताल पहुँचाया, जब पुलिस अधिकारियों से कल घायल को अस्पताल नहीं भेजने के बारे में पूछा गया तो वे कुछ कहने को तैयार नहीं हुए !
गौरतलब है की इंदौर पुलिस की असंवेदनशीलता कुछ दिनों पहले भी एक छात्र रवि दांगी की भी जान ले चुकी है, उससे सबक नहीं लेते हुए आज फिर एक युवक की जान पुलिस ने ले ली है…

