ठाकरे परिवार महाराष्ट्र में घुसपैठिए हैं : लालू

पटना [ इंटरनेट डेस्क ] आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने महाराष्ट्र जाने वाले बिहार के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे और उनके परिवार पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि ठाकरे और उनके परिवार के सदस्य खुद महाराष्ट्र में घुसपैठिए हैं, क्योंकि उनके पूर्वज बिहार से महाराष्ट्र गए थे।

लालू ने ठाकरे परिवार के एक सदस्य की लिखी किताब का हवाला देते हुए कहा कि ठाकरे और उनके परिवार के सदस्य भी बिहार से जाकर मुंबई में बसे थे। उन्होंने कहा कि अगर बिहार से मुंबई जाने वाले घुसपैठिए हैं, तो शिवसेना प्रमुख और एमएनएस प्रमुख भी घुसपैठिए हैं। ऐसे में बिहारवासियों के लिए परमिट की बात करने वाले ठाकरे परिवार को भी मुंबई से विदा लेनी होगी। आपको बता दें कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बाल ठाकरे के पिता और राज ठाकरे के दादा प्रभोधंकर ठाकरे की किताब का हवाला देते हुए कहा था कि ठाकरे के पूर्वज बिहार के मगध से आकर महाराष्ट्र में बसे थे।

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट