इंदौर [ NI 24 ] एक मकान में जुआं खेलते आठ जुंआरियों को लसुडिया पुलिस ने हिरासत में लिया है | आरोपियों से पुलिस ने एक लाख 41 हजार रुपए और ताश पत्ते जब्त किए है | आरोपी शहर के संभ्रांत परिवारों से जुड़े लोग है |
लसुडिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की स्कीम नम्बर 114 पार्ट वन में रहने वाल़े बालकृष्ण गुलजारी के मकान में कुछ लोग जुआं खेल रहे है | सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर वहां जुआं खेल रहे गणेश , कैलाश , ओमप्रकाश , सोमेश , शेखर , मनीष , दिनेश और आलोक को पकड़ा आरोपियों से पुलिस ने एक लाख इकतालीस हजार रुपए नगद और ताश पत्ते भी जब्त किए है |
आरोपी संभ्रांत परिवारों से जुड़े हुए लोग है | कारवाई के बाद थाने पर आरोपियों को छुडवाने के लिए बड़ी संख्या में रसूखदार लोग पहुच गए थे | पुलिस ने सभी जुआंरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है |

