इंदौर [ NI 24 ] दोस्त की मदद करना एक शख्स को काफी महंगा साबित हो जाता | आरोपी ने नशे की हालत में दोस्त की बेटी से ही दुष्कर्म की कोशिश की | लड़की के पिता ने माजरा देखा तो आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया |
पुलिस द्वारा पकडे गए आरोपी का नाम गिरवर प्रभुलाल है | देवास का रहने वाला प्रभुलाल शनिवार रात हीरानगर थाना क्षेत्र स्थित रघुनंदन नगर में रहने वाल़े अपने दोस्त के साले रामअवतार के घर पहुचा और पैसे न होने की मज़बूरी बता कर रात उसके घर में रुकने की गुजारिश की | प्रभुलाल और रामअवतार ने इसके बाद शराब पी और सो गए |
देर रात जब रामअवतार की नींद खुली तो प्रभुलाल उसकी बारह साल की बेटी के साथ अश्लील हरकत करता दिखा | रामअवतार ने जब ये नजारा देखा तो आरोपी की पिटाई की और हीरानगर पुलिस के हवाले कर दिया | पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है |

