बाप ने बेटे को बेचा

इंदौर [ विरेन्द्र रायकवार ]  बेटियों के बाद अब बेटे भी बेचे जा रहे है | शहर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमे एक पिता ने अपने बेटे को चंद रुपयों के लिए गडरिये को बेच दिया | मासूम से गडरिये ने इतना काम करवाया की उसके पैरो में घाव हो गये थे |  मामला अब चाइल्ड लाइन और पुलिस के पास पहुचा है | 
मासूम बच्चे का नाम नेता है | इस बच्चे का गुनाह ये है की इसने गरीब पिता के घर जन्म लिया है | राजस्थान बांसवाडा में नेता के पिता सेमा रहते है | सेमा की माली हालत इतनी खराब है की वो अपने बेटे का भी भरण पोषण नहीं कर पाते है | सेमा की इसी मज़बूरी का फायदा भेड़ बकरी चराने वाल़े जीवन ने उठाया | जीवन ने सेमा से नेता को 13500 रुपए में खरीद लिया | हालाकि जीवन का कहना है की अगर वह बच्चे को नहीं खरीदता तो वह भूख से ही मर जाता | जीवन नेता को अपने साथ राजस्थान से ले आया और बच्चे से अपने पशु चरवाने लग गया | जीवन नेता से इतना ज्यादा काम लेने लग गया की उसकी हालत खराब हो गई यहा तक की उसके पैर इन्फेक्शन से ही खराब हो गए |
मासूम नेता को शनिवार को लसुडिया क्षेत्र में एक महिला ने सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़े देखा तो चाइल्ड लाइन और पुलिस को सूचना दी | चाइल्ड लाइन की टीम ने नेता का एम वाय अस्पताल में इलाज करवाया और बाद में जीवन के खिलाफ लसूडिया थाने में शिकायत दर्ज कारवाई है |  फिलहाल जीवन पुलिस की गिरफ्त में है और चाइल्ड लाइन की टीम नेता के माता पिता को तलाश कर उन तक पहुचाने की कोशिश कर रही है |

 

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट