इंदौर [ विरेन्द्र रायकवार ] इंदौर से पूना जा रही एक मध्य प्रदेश राज्य परिवहन की बस ने बाईक सवार युवक और एक पैदल जा रहे युवक को टक्कर मारी ! जिससे पैदल जा रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी वही बाईक सवार युवक घम्भीर रूप से घायल हो गया ! गुस्साई भीड़ ने मोके पर बस में तोड़फोड़ कर दी ! पुलिस ने घटना स्थल पर पहुचकर घायल युवक को अस्पताल पहुचाया !
घटना आज सुबह ए.बी.रोड चिड़ियाघर के पास की हे अंधगति से इंदौर से पूना जा रही राज्य परिवहन की बस ने दो युवको को जोरदार टक्कर मारी जिससे एक युवक गिरधारी लाल निवासी अजय बाग़ कालोनी की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी और एक युवक सद्दाम निवासी आजाद नगर गंम्भीर रूप घायल हो गया जिसे उपचार के लिए एम.वाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया ! मौके पर मोजूद गुस्साई भीड़ ने बस में तोड़फोड़ कर दी ! बस चालक मौके से फरार हो गया !
पुलिस ने राज्य परिवहन की बस को जप्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ! बताया जा रहा हे की मृतक गिरधारीलाल छावनी में फल फ्रूट का काम करता था और वह दूकान से घर जा रहा था ! फिलहाल संयोगितागंज पुलिस अब फरार बस चालक की तलाश कर रही है !

