झमाझम बारिश से शहर में जन जीवन अस्त व्यस्त

इंदौर [ NI 24 ] बुधवार सुबह शुरू हुई थमने का नाम ही नहीं ले रही है ! शहर की निचली बस्तियां जलमग्न होने के साथ ही सड़कों पर घुटने घुटने तक पानी जमा हो गया ! कई जगह जाम लगा ! सरवटे बस स्टैंड पर अफरातफरी मच गई ! बारिश का पानी जुना रिसाला , पाटनीपुरा , नंदानगर , जनता क्वाटर , श्याम नगर , वीणा नगर खजराना , खातीवाला टैंक द्वारकापूरी , शान्ति नगर , मूसाखेड़ी , मयूर नगर , में पानी घुंस गया ! मूसाखेड़ी क्षेत्र में रहने वाले राघवेन्द्र राजपूत का कहना है की यहाँ पानी की निकासी नहीं होने से बारिश में पानी भर जाता है ! उधर देर रात कलेक्टर आकाश त्रिपाठी सीपी शेखर नगर में पानी भरने की सुचना पर मौके पर पहुंचे ! यहाँ खतरे के निशाँ से पानी करीब देड फीट ही रह गया था ! कई जगह सदके खुदी होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पडा !

रेलवे स्टेशन के सामने से लेकर जेलरोड , जिंसी , महूनाका , एरोड्रम रोड आदि पर विभिन्न कार्यों के लिए नगर निगम ने खुदाई तो कर दी है लेकिन बाद में वैसा ही छोड़ दिया जिससे दुर्घटना का ख़तरा बना रहता है ! वाहन चालकों का कहना है कि किसी की मौत के बाद ही निगम की आँख खुलेगी !

मालवा मील से पाटनी पूरा की सड़क विधान सभा चुनाव के बाद दो बार बन चुकी है लेकिन आज भी सड़क के पते नहीं है यहाँ से गुजरने वालों को अपनी जान हथेली पर रखकर चलना पड़ता है !

लगातार तेज बारिश के चलते याशवंत सागर के गेट खोल दिए गए है ! यहाँ पर क्षमता के करीब पानी भर गया है ! बुधवार शाम तक 18 . 10 फीट की क्षमता वाले इस तालाब में 18 . ५ फीट तक पानी भर चुका था ! प्रभारी शिवहरे ने बताया कि देर रात तक दो बड़े गेट खोल दिए गए है ! सागर में आस पास के इलाकों का पानी लगातार आ रहा है ! द्वारका पूरी में घरों में पानी घुसने की सुचना के बावजूद भी देर रात तक निगम का अमला नहीं पहुंचा था ! जिसके चलते रहवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पडा !

मालवा मिल से पाटनी पूरा की और जाने वाले मार्ग पर तीन चार फूट पानी भर गया , जिसके कारण वाहन चालाक परेशान होते नजर आये ! वही बी आर टी एस पर पानी की निकासी नहीं होने से सड़के लबालब भरी हुई है !  झमाझम बारिश से जहाँ निगम की  पोल उजागर हुई वही बिजली विभाग की लापरवाही भी नजर आई शहर में बारिश के चलते कई जगह ट्रांसफार्मरों में फाल्ट होने के कारण घंटों तक क्षेत्र में अन्धेरा छाया रहा ! बत्ती गुल होने का यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा ! कई क्षेत्रों में लोग घंटों परेशान होते रहे !

निगमायुक्त योगेन्द्र शर्मा ने निगम के सभी अधिकारियों को मुस्तैद रहने को कहा है ताकि किसी भी तरह की कोई सुचना आने पर अमला तत्काल मौके पर पहुंचाया जा सके ! उन्होंने कहा कि शहर में किसी भी स्थिति में निगम किसी को परेशान नहीं होने देगा ! शहर में बारिश से उत्पन्न होने वाली समस्याओं के लिए निगम कंट्रोल रूम पर लैंडलाइन नंबर 2535555 पर सुचना दी जा सकती है !

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट