इंदौर [ NI 24 ] सोमवार को पुलिस ‘सिंघम’ बनी नजर आई। नंदा नगर में 20 साल से चल रही अवैध भांग फेक्ट्री पर पुलिस ने छापामार करवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया ! पुलिस ने इस अवैध भांग फेक्ट्री से 75 किलो पीसी भांग के साथ भांग बनाने की मशीन , मोबाइल , गैस टंकी जप्त की !
जैसे ही पुलिस की टीम नंदानगर गली नंबर 2 के मकान नंबर 172 पर पहुंची तो एक वृद्ध ने भागने की कोशिश की ! पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ लिया ! इसी बीच पुलिस ने पुरे घर को अपने कब्जे में ले लिया ! जब घर की चाबी पुलिस ने मांगी तो किसी ने भी चाबी नहीं दी ! पुलिस जवान पीछे से मकान में घूंसे तो अन्दर भंग फेक्ट्री नजर आई ! पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर वहां रखी सुखी और गीली भांग सहित भांग बनाने की मशीन को अपने कब्जे में ले लिया ! पुलिस ने यहाँ से पांच आरोपी जगदीश , बेटा सूरज व पारस , छोटा भाई प्रहलाद को गिरफ्तार किया !
पुलिस की यह करवाई देख आसपास के रहवासी और बच्चे तालियां बजाकर सिंघम-सिंघम के नारे लगाने लगे। रहवासियों ने बताया कि इससे पहले पुलिस वाले यहां आकर लौट जाते थे। वहां पुलिस की भी जमकर पिटाई होती थी। रहवासियों ने यह भी बताया कि जगदीश सेन नंदानगर में सालों से घर में ही अवैध भांग की फैक्टरी चला रहा है !

