इंदौर [ NI 24 ] अपने तीखे प्रहारों से भाजपा और बाबा रामदेव पर वार करने के लिए मशहूर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने पत्रकर वार्ता में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अब उनकी यह नोटंकी नहीं चलेगी ! साथ ही देश के नियत्रंक -महालेखा परीक्षक विनोद राय पर आरोप लगाया कि वे जानबूझ कर केग की रिपोर्ट लीक कर रहे है ।
इंदौर में आज पत्रकारों से चर्चा के दौरान श्री सिंह ने कहा कि इसके पूर्व भी त्रिलोकी नाथ चतुर्वेदी जो इस पद पर थे इसी तरह रिपोर्ट लीग करते थे जिन्हें बाद में एनडीए ने राज्यसभा में नियुक्त किया था । कॉंग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि श्री राय के पहले केग की रिपोर्ट सीधे संसद के पटल पर रखी जाती थी । ये तो बाकायदा मिडिया कक्ष बना कर ब्रीफींग करते है । उन्होने कहा कि नियत्रंक -महालेखा परीक्षक का कार्य कार्यालयों के खातों का आडिट करना होता है उसके कार्यक्षेत्र में लाभ हानि की विवेचना करना नही होता ना ये कोई जॉंच ऐजेन्सी है । ये अपनी सीमा से बाहर जा रहे है। उन्हे हटाने के बारे में उन्होने कहा कि संसद के दोतिहाई बहुमत से हटाया जा सकता है ।

