लोहा कंपनी के कर्मचारी से 53 लाख रुपए लूटे

इंदौर [ NI 24 ] बदमाशों के बुलंद होंसलों की तस्वीरे सी सी टी कैमरे ने  एक बार फिर पुलिसके सामने रख दी ! अब की बार यह तस्वीरे एक बड़ी लूट की है जो लोहामंडी क्षेत्र में हुई ! शहर के व्यावसायिक क्षेत्र लोहामंडी में शनिवार शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने लोहा कंपनी के कर्मचारी से 53 लाख रुपए लूट लिए। पुलिस के मुताबिक वारदात मोयरा सरिया के कर्मचारी सुरेश पिता नंदू यादव निवासी बंगाली कॉलोनी के साथ हुई है।

शाम छह बजे सुरेश अपने साथी लवलेश पिता रामसागर गुप्ता निवासी मूसाखेड़ी के साथ पीथमपुर स्थित कंपनी (जयदीप इस्पात) से कार द्वारा कलेक्शन के लिए निकला था। डीआईजी ए. साईं मनोहर के मुताबिक दोनों ने कंपनी के एमजी रोड स्थित ऑफिस से 25 लाख रुपए लिए और लोहामंडी पहुंचे। वहां व्यापारी अमरजीतसिंह छाबड़ा (सरदार स्टील) से 20 लाख रुपए लिए और दो नंबर गली में पहुंचे। स्टील होम के सामने कार खड़ी कर व्यापारी देवेंद्रसिंह से आठ लाख रुपए लिए। पुलिस के मुताबिक रुपयों से भरा बैग सुरेश के कंधे पर टंगा था। उन्होंने अजय ट्रेडर्स पर बिल दिया और कार की ओर बढ़े। दोनों कार में बैठने ही वाले थे कि एक बदमाश ने सुरेश को धक्का दिया और बैग लूटकर भाग गया। नंबर प्लेट पर लगा था कीचड़ पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में दोनों बदमाशों की बाइक का नंबर स्पष्ट नहीं दिखा।

सीएसपी राजेश सहाय के मुताबिक नंबर प्लेट पर कीचड़ लगा था। पुलिस ने अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी देखे।  पुलिस ने दोनों कर्मचारियों से पूछताछ की है पुलिस को दोनों कर्मचारियों पर भी संदेह है। सीएसपी के मुताबिक दोनों कई साल से रुपए लेन-देन का काम कर रहे हैं। कंपनी द्वारा बगैर सुरक्षा के लाखों रुपए लेने भेजना भी संदेह पैदा करता है। दोनों कर्मचारियों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने घटनास्थल के साथ उस मार्ग की भी तस्दीक की जहां से बदमाश भागे थे। यहां पानी के कारण बाइक चलाना आसान नहीं है। ऊपर से रुपए का बोझ भी था। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

बदमाशों ने महज 20 सेकंड में बैग छीना और साथी के पहले से स्टार्ट बाइक पर भाग निकले पुलिस के मुताबिक दोनों लुटेरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। लोहा व्यापारी अतुल डागरिया की दुकान पर 8 कैमरे लगे हैं। लुटेरे कर्मचारियों का पीछा कर रहे थे। सरदार स्टील से रुपए लेने के बाद बदमाश भी बाइक से उनकी कार के पीछे-पीछे आ गए। यहां एक बदमाश बाइक लेकर खड़ा रहा और दूसरा कार के पास चाय की दुकान पर था। जैसे ही सुरेश व लवलेश कार में बैठने लगे, वहां खड़े बदमाश ने धक्का देकर बैग लूट लिया। दोनों ने लुटेरों का पीछा किया और बाइक पर बैठे एक बदमाश को पकड़ने की कोशिश भी की। लेकिन बदमाश चकमा देकर भाग गए।

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट