बाबा रामदेव को फंसाने की साजिश


हरिद्वार [ इंटरनेट डेस्क ] भ्रष्टाचार के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर चौतरफा हमला बोल रहे बाबा रामदेव को फंसाने की साजिश का नया मामला सामने आया है। हरिद्वार जिले के कनखल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है कि एक सरकारी खुफिया एजेंसी और कुछ मीडियाकर्मी बाबा रामदेव को फंसाने के लिए उनके पर्सनल ड्राइवर को 5 लाख रुपया देने की पेशकश कर रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

योगगुरु बाबा रामदेव के पर्सनल ड्राइवर विनय कुमार ने हरिद्वार के कनखल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि एक खुफिया एजेंसी और कुछ मीडियाकर्मियों ने अपना हित साधने के लिए उन्हें 5 लाख रुपये देने की पेशकश की। हरिद्वार के एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने भी इस तरह के शिकायत मिलने की पुष्टि की है। बाबा के ड्राइवर ने आरोप लगाया कि एक केंद्रीय खुफिया एजेंसी और कुछ मीडियाकर्मियों ने उन्हें 5 लाख रुपये का लालच देकर इसके बदले पतंजलि योगपीठ और उससे जुड़े संस्थानों के प्रॉडक्ट्स में मिलावट करने को कहा।

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट